पश्चिम बंगाल के कमरहाटी में डायरिया से दो की मौत, करीब 300 बीमार

Ads

पश्चिम बंगाल के कमरहाटी में डायरिया से दो की मौत, करीब 300 बीमार

  •  
  • Publish Date - September 10, 2021 / 01:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

कोलकाता, नौ सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी में डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग संक्रमण से पीड़ित हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में कोलेरा फैलने की घोषणा की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ओआरएस के पैकेट वितरण के लिए इलाके में चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘कमरहाटी नगर पालिका के कम से कम 297 लोगों के जलजनित बीमारी के कारण सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बीमार होने की सूचना है। अभी 150 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘विस्तृत जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से तीन ‘विब्रियो कोलेरे 01 ओगावा’ के लिए पॉजिटिव पाए गए।’

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज