इरोड (तमिलनाडु), चार मार्च (भाषा) पुलिस ने यहां शुक्रवार को बताया कि एक सड़क हादसे में दो पुरुषों की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी।
पुलिस ने बतया कि शक्तिवेल (32) और उनकी पत्नी शशिकला (28) बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल पर सवार थे तभी उन्हें एक अन्य दुपहिया वाहन ने टक्कर मारी, जिसे 23 वर्षीय युवक चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के चालकों की मौत हो गयी और महिला घायल हो गयी।
भाषा गोला उमा
उमा