नोएडा में लग्जरी कार में शराब बेचने वाले गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

नोएडा में लग्जरी कार में शराब बेचने वाले गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

नोएडा में लग्जरी कार में शराब बेचने वाले गिरोह के दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 6, 2021 8:59 am IST

नोएडा, छह जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में बादलपुर थाने की पुलिस ने लग्जरी कार में शराब बेचने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 122 निवासी प्रवेश कुमार और बिसरख थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इको विलेज सुपरटेक निवासी नमन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से एक बीएमडब्ल्यू कार में रखी अंग्रेजी शराब की 47 बोतलें बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों अच्छे परिवार से तालुकात रखते हैं। लॉकडाउन के दौरान ये लोग अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करने लगे।

भाषा सं. नेत्रपाल गोला

गोला


लेखक के बारे में