पंजाब में विभिन्न गिरोहों के सदस्यों की हत्या के लिए काम पर रखे गए दो व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

पंजाब में विभिन्न गिरोहों के सदस्यों की हत्या के लिए काम पर रखे गए दो व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

पंजाब में विभिन्न गिरोहों के सदस्यों की हत्या के लिए काम पर रखे गए दो व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस
Modified Date: November 2, 2025 / 11:36 am IST
Published Date: November 2, 2025 11:36 am IST

चंडीगढ़, दो नवंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें विदेश में रहने वाले उनके आकाओं की ओर से राज्य में विरोधी गिरोहों के सदस्यों की हत्या करने का काम सौंपा था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी

यादव ने कहा कि राज्य में आतंक और अशांति फैलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए यह गिरफ्तारी की गई है।

यादव ने कहा, “गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों लवदीप सिंह उर्फ लव और टेक चंद उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। दोनों विदेश में रहने वाले कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के लिए कर रहे थे जो आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े हुए हैं।”

डीजीपी ने कहा, “प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि दोनों को उनके विदेशी आकाओं ने पंजाब में विरोधी गिरोहों के सदस्यों की हत्या करने का काम सौंपा था, ताकि राज्य में आतंक और अस्थिरता फैलाई जा सके।”

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।

भाषा जोहेब सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में