कारा का शीशा तोड़ने वाले गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

कारा का शीशा तोड़ने वाले गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

कारा का शीशा तोड़ने वाले गिरोह के दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: December 16, 2020 6:17 am IST

नोएडा, 16 दिसंबर (भाषा) नोएडा में थाना सेक्टर-49 की पुलिस ने कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप व कीमती सामान चोरी करने वाले एक गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने इनके पास से चोरी के लैपटॉप, शीशा तोड़ने में प्रयोग होने वाली गुलेल, लोहे के छर्रे तथा घटना में प्रयोग होने वाला एक फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर चोरी की सैकड़ों वारदातों को अंजाम देने का अपराध स्वीकार किया है। पुलिस इनसे चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार की तलाश कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

भाषा स्नेहा

स्नेहा


लेखक के बारे में