श्रीनगर, (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकवादी सहित दो आतंकवादी मारे गए।
Read More News: कोरोना से ज्यादा घातक है बंदर से फैलने वाले बी. वायरस, चपेट में आए पहले चीनी व्यक्ति की मौत: रिपोर्ट
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के चेक सादिक खान इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
Read More News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा क्रूजर वाहन, 8 की मौत, 4 की हालत नाजुक
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। इनमें से एक की पहचान लश्कर के प्रमुख कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम के तौर पर हुई है। 2017 से आतंकवाद संबंधी घटनाओं में उसका नाम सामने आ रहा था। विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।
Read More News: शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी, Team India ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा