मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादी गिरफ्तार

Ads

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 29, 2025 / 10:10 AM IST,
    Updated On - April 29, 2025 / 10:10 AM IST

इंफाल, 29 अप्रैल (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम और जिरीबाम जिलों से दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके (प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के लंगथबल इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई है, जिसमें 7.65 एमएम की दो गोलियां थीं।

पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक उग्रवादी को सोमवार को असम के कछार जिले की सीमा से लगे जिरीबाम जिले के जिरीबाम बाजार से गिरफ्तार किया गया।

भाषा योगेश वैभव

वैभव