झकझोर देने वाली वारदात: दो दरिंदों ने 6 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, फिर हत्या कर शव नलकूप के हौद में फेंका

Two miscreants misbehaved with a 6 year old child in Baghpat

झकझोर देने वाली वारदात: दो दरिंदों ने 6 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, फिर  हत्या कर शव नलकूप के हौद में फेंका
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: September 6, 2022 1:48 pm IST

बागपत : जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने छह साल के बालक को अगवा कर उसके साथ खेत में कुकर्म किया। आरोपियों ने भेद खुलने के डर से बच्चे की हत्या कर शव को नलकूप के हौद में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Read more : टीएमसी पश्चिम बंगाल विस में केंद्रीय एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह बच्चे के शव को बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बड़ौत के निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बच्चे के परिवार ने सोमवार को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित के गांव के ही रहने वाले आरोपी प्रदीप और रईसू घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अगवा कर उसे गन्ने के खेत में ले गये, जहां पर दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को नलकूप के हौद में डाल दिया।

Read more : Chhattisgarh के ये बूथ म हे कांग्रेस के मजबूत पकड़ | देखव का हे नवा जिला के नवा समीकरण…

मंगलवार सुबह बच्चे का शव नलकूप के हौद में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। बच्चे के पिता विनोद कश्यप ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया व आगे की जांच जारी है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।