गुजरात के द्वारका में मादक पदार्थ से संबंधित मामले में दो और लोग गिरफ्तार

गुजरात के द्वारका में मादक पदार्थ से संबंधित मामले में दो और लोग गिरफ्तार

गुजरात के द्वारका में मादक पदार्थ से संबंधित मामले में दो और लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 20, 2021 12:22 pm IST

Two arrested in drug related case in Dwarka : खम्भलिया (गुजरात), 19 नवंबर (भाषा) गुजरात में देवभूमि द्वारका पुलिस ने शुक्रवार को 315 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों से संबंधित मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले में इससे पहले पांच लोगों को पकड़ा जा चुका है।

नाइजीरियाई नागरिक की पहचान चिगियोक अमोस पॉल के रूप में हुई है जबकि दूसरा आरोपी आमीन सेटा देवभूमि द्वारका के सलाया कस्बे का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि नयी दिल्ली के उत्तम नगर में अपने घर से गिरफ्तार किए गए चिगियोक ने नशीले पदार्थों को खरीदने में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि सेटा नाम के एक मछुआरे ने अन्य आरोपियों को सलाया से खम्भलिया तक मादक पदार्थ पहुंचाने में मदद की थी।

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले सज्जाद घोसी को 10 नवंबर को खम्भलिया शहर के एक गेस्ट हाउस से 11.48 किलोग्राम हेरोइन और 6.16 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन (एक प्रकार मादक पदार्थ) के साथ पकड़ा गया था, जिनकी कीमत 88.25 करोड़ रुपये थी। इसके बाद सलीम कारा तथा अली कारा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे घोसी ने मादक पदार्थ लिये थे।

पुलिस ने कुल मिलाकर लगभग 57 किलोग्राम हेरोइन और 6 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन बरामद किया है, जिनकी कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 315 करोड़ रुपये है।

भाषा

जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में