मणिपुर के कांगपोकपी में खेत में काम कर रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
मणिपुर के कांगपोकपी में खेत में काम कर रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
इंफाल, 12 जुलाई (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार शाम खेत में काम कर रहे 53 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
एक अधिकारी ने बताया कि कुकी बहुल जिले के गोवाजांग गांव निवासी हाओलाल सिंगसिट अपनी पत्नी नेमनेइकिम सिंगसिट के साथ धान के खेत में काम कर रहे थे, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी।
गोलीबारी में हाओलाल सिंगसिट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को कोई चोट नहीं आयी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि शाम करीब चार बजे लगभग 20 गोलियां चलने की आवाज सुनी गई।
इसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


