पुडुचेरी: मंदिर की जमीन पर कब्जे के मामले में वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार
पुडुचेरी: मंदिर की जमीन पर कब्जे के मामले में वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार
पुडुचेरी, 12 जुलाई (भाषा) पुडुचेरी की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने कामाक्षीअम्मन मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे के मामले में केंद्र शासित प्रदेश के सूचना एवं प्रचार निदेशक ए. सुरेश राज को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, पुडुचेरी लोक सेवा के अधिकारी राज को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने के बाद यहां की केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे के मामले में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद शनिवार रात उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार किया।
राज पहले पुडुचेरी में उप-पंजीयक के पद पर तैनात थे। उन पर कुछ वर्ष पहले पड़ोसी रेनबो नगर स्थित मंदिर की जमीन के फर्जी पंजीकरण में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप है।
पुलिस इस सिलसिले में राजस्व एवं भूमि अभिलेख विभाग के कुछ अधिकारियों समेत 17 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


