फरीदाबाद में संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 276 नए मामले

Ads

फरीदाबाद में संक्रमण से दो और लोगों की मौत, 276 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 6, 2020 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

फरीदाबाद (हरियाणा), छह सितम्बर (भाषा) फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत हुई है वहीं 276 नए मामले सामने आए हैं।

उप सिविल सर्जन डॉक्टर रामभगत के अनुसार रविवार को संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि 276 नए मामले आने के साथ ही जिले में अभी तक कुल 13,896 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 12,596 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 1,122 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है। इसमें से 287 मरीज अस्पताल में हैं और 835 गृह पृथक-वास में रहें।

भाषा सं. अर्पणा

अर्पणा