चाईबासा, 15 फरवरी (भाषा) झारखंड के चक्रधरपुर-खरसावां मार्ग पर गया पता गांव के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन युवकों की सोमवार को मौके पर ही मौत हो गई और इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
Read More News: टारगेट पूरा करने किया जा रहा पड़ोसी राज्य की महिलाओं की नसबंदी, जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More News: महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस, देखिए वीडियो
उन्होंने बताया कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी गया पता गांव के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर एक दम्पत्ति एवं उनके दो बच्चे सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गये। हताहतों की पहचान की जा रही है।
Read More News: स्पीकर चरणदास महंत ने बिसाहूदास महंत स्मृति यात्री प्रतिक्षालय का किया लोकार्पण, कल सिद्धबाबा मंदिर का करेंगे