अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले

Ads

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 25, 2021 / 04:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 25 मार्च (भाषा)अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 5,041 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 का एक और मरीज ठीक हो गया। केंद्र शासित क्षेत्र में अभी छह मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 4,973 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक कोविड-19 से 62 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश शोभना

शोभना