यूपी। उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से अलग होकर 25 उम्मीदवारों की सूची जारी किया है। बीजेपी से बगावत कर राजभर ने बनारस, लखनऊ और गोरखपुर सहित 25 उम्मीदवारों को ऐलान किया है।
पढ़ें- फिर फूटा ‘दिग्गी बम’, मोदी सरकार पर एलआईसी को बर्बाद करने का आरोप
भाजपा के लाख मनाने पर भी राजभर नहीं माने और बीजेपी से अलग होने का मन बना लिया। बीजेपी से बाहर आने के पीछे की वजह ये है कि वो अपने बेटे के लिए अपनी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सिंबल पर उम्मीदवारी चाहते थे। राजभर ने पूर राज्यभर में बीजेपी को चुनौती देने प्रत्याशियों को उतारने का ऐलान कर दिया।
पढ़ें- सीएम बघेल का तंज, कहा- छत्तीसगढ़ से 11 छोटे आदमी सं..
ओमप्रकाश राजभर की माने तो वे बीजेपी उन्हे बार-बार अपमानित करती आई है। वे भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन भाजपा उन्हें एक भी सीट देने को राजी नहीं हुई। राजभर ने भाजपा पर पिछड़ों को अपमानित करने का आरोप लगाया।
पढ़ें- इंसानों के साथ जेल में सजा काट रही मादा भालू, कात्या की क्या है
इससे पहले भी राजभर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे हैं। जनवरी में राजभर ने कहा था कि वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल मानते हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ने बलिया में पत्रकारों से कहा था कि मैं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल पाता हूं। अंतिम फैसला लोगों के हाथ में है और वे तय करेंगे कि भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।