झारखंड के साहिबगंज में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत
झारखंड के साहिबगंज में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पुलिस कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत
साहिबगंज/हजारीबाग, 30 मई (भाषा) झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा अपराह्न करीब 12:30 बजे बोरियो पुलिस थाना क्षेत्र के धोबरा गांव के पास हुआ।
बोरियो के थाना प्रभारी रोहित सिंह ने कहा, ‘‘घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’
उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक गोड्डा में तैनात पुलिस कांस्टेबल था।
थाना प्रभारी सिंह ने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान की पुष्टि की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’
इस बीच, हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में एक कार का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा रवि कांत रवि कांत माधव
माधव

Facebook


