वालनचेरी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Ads

वालनचेरी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 2, 2021 / 09:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मलप्पुरम (केरल), दो फरवरी (भाषा) केरल के वालनचेरी के वट्टपारा पहाड़ियों पर मंगलवार तड़के एक ट्रक के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दोनों मृतक तमिलनाडु के थे।

पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु से स्टील लेकर ट्रक कोच्चि की ओर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।

मोड़ पर ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण यह हादसा हुआ।

भाषा शुभांशि आशीष

आशीष