ऊंची कीमतों पर रेमडेसिविर बेचने के आरोप में निजी अस्पताल के नर्स समेत दो लोग गिरफ्तार

Ads

ऊंची कीमतों पर रेमडेसिविर बेचने के आरोप में निजी अस्पताल के नर्स समेत दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 6, 2021 / 07:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) महंगी कीमतों पर रेमडेसिविर दवा बेचने के आरोप में एक निजी अस्पताल के पुरुष नर्स समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान रोहिणी निवासी अविचल अरोड़ा (30) और शालीमार बाग निवासी प्रदीप भारद्वाज के तौर पर हुई है।

भारद्वाज शालीमार बाग में एक निजी अस्पताल से जुड़ा है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अरोड़ा को शाहबाद डेयरी इलाके से पकड़ा। उसके पास से रेमडेसिविर की दो शीशियां बरामद की गयीं।

पुलिस ने बताया कि अरोड़ा से पूछताछ के बाद भारद्वाज को शालीमार बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से रेमडेसिविर की छह शीशियां बरामद की गयीं।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल