यहां कानून का रक्षक ही बना भक्षक, दो खाकी धारियों ने शादीशुदा महिला को बनाया हवस का शिकार

यहां कानून का रक्षक ही बना भक्षक, दो खाकी धारियों ने शादीशुदा महिला को बनाया हवस का शिकार

यहां कानून का रक्षक ही बना भक्षक, दो खाकी धारियों ने शादीशुदा महिला को बनाया हवस का शिकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: July 11, 2019 5:24 pm IST

एटा: कहने को तो सरकार ने पुलिस वालों को कानून की रक्षा के लिए रखा है, लेकिन अगर कानून का रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता किसका दरवाजा खटखटाए? ऐसा सवाल आए दिन मन में उठता है, लेकिन जवाब नहीं मिल पाता। उत्तर प्रदेश के ऐटा जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दो पुलिस​कर्मियों ने खाकी की आड़ में शादीशुदा महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस वाले पिछले 5 माह से महिला को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे।

Read More: डिनर पार्टी को लेकर सीएम कमलनाथ बोले- कर्नाटक-गोवा से मत किजिए मध्यप्रदेश की तुलना, दिल्ली की राजनीति पर हुई चर्चा

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी मेरे पति को फर्जी एनकाउंटर में मारने की धमकी देकर मुझे अपनी हवस का शिकार बनाया। ऐसा वे पिछले 5 म​हीने से कर रहे हैं, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। इतना ही नहीं आरोपी पुलिसकमी एक-एक कर कमरे में आकर अपनी हवस पूरी करते और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी देते थे।

Read More: आपसे जुड़ा डेटा बेचकर हो रही करोड़ों की कमाई, केंद्र सरकार ने तलाशा इनकम का नया विकल्प

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी किसी मामले का वारंट लेकर पीड़िता के घर पहुंचे थे। इस दौरान उसक पति घर पर नहीं था। घर पर अकेली महिला को देखकर पुलिसकर्मियों की नियत बिगड़ गई और इस कारनामे को अंजाम दे डाला।

Read More: अब तो हद हो गई! यहां ‘जय श्री राम’ कहने पर शिक्षक ने पहली कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा के प्रभारी एसएसपी संजय कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्हें निलंबित करते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

Read More: अचंभित रह गए लोग, जब पुरखौती मुक्तांगन में मंत्री अमरजीत सिंह भगत को देखा साइकिल पर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"