पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए
पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए
चंडीगढ़, 22 फरवरी (भाषा) पंजाब में गुरदासपुर जिले के अडियां में रविवार को दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मृत पाए गए पुलिसकर्मियों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है।
गुरदासपुर में दोरंगला पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी बनारसी दास ने फोन पर बताया कि कुमार होम गार्ड कर्मी थे, जबकि गुरनाम सहायक उपनिरीक्षक थे।
जब उनसे उन खबरों के बारे में पूछा गया जिनमें दावा किया गया है कि विवाद के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मार दी, तो थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘जांच अभी जारी है।’’
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी

Facebook


