महराजगंज (उत्तर प्रदेश), पांच अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान ने बताया कि बसहिया बुजुर्ग गांव में एक तेज रफ्तार कार ने अंशिका (नौ) और शालू जायसवाल (12) नामक लड़कियों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कार चालक विजय चौधरी की पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन