झारखंड में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो विद्यार्थियों की मौत, दो अन्य घायल

Ads

झारखंड में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो विद्यार्थियों की मौत, दो अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 08:02 PM IST

रांची, 11 फरवरी (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में बुधवार को तेज गति से गुजर रही मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से उस पर सवार दो विद्यार्थियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिशनपुर थानाक्षेत्र में करम टोली गांव के पास यह दुर्घटना उस समय हुई जब चार विद्यार्थी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देकर गुरदारी क्षेत्र में मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले दोनों विद्यार्थी 17 साल के थे।

बिशनपुर थाने के उपनिरीक्षक मुकेश प्रसाद ने कहा, ‘‘चारों दोस्त 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तेज गति के कारण हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाये गये जबकि घायलों का बिशनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष