दिल्ली को दहलाने की साजिश, दो आतंकियों के घुसपैठ की आशंका, फोटो जारी

दिल्ली को दहलाने की साजिश, दो आतंकियों के घुसपैठ की आशंका, फोटो जारी

दिल्ली को दहलाने की साजिश, दो आतंकियों के घुसपैठ की आशंका, फोटो जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 21, 2018 7:22 am IST

दिल्ली। पंजाब के फिरोजपुर में सात आतंकियों के देखे जाने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों की तस्वीर जारी है। दोनों आतंकियों के दिल्ली में घुसने की खबर है। रेलवे स्टेशन और पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने होटलों और सार्वजनिक तौर पर संदिग्ध आतंकियों की जानकारी देने की अपील की है।

पढ़ें-आत्मघाती हमले से दहला काबुल, 40 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

इस तस्वीर में दो शख्स खड़े एक मील के पत्थर के साथ खड़े हैं। जिसपर उर्दू में लिखा है दिल्ली 360 किलोमीटर और फिरोजपुर 9 किलोमीटर। पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में दो नंबर भी जारी किए हैं-011-23520787 या 011-2352474, जिस पर इनके बारे में सूचना दी जा सकती है।

पढ़ें-IBC-24रेलवे ट्रैक पर गिरी मासूम के उपर से निकल गई ट्रेन, बच्ची को खरोंच तक 

हालही में पंजाब में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 7 सदस्यों के पंजाब के फिरोजपुर में देखे जाने की बात कही गई थी और यह भी कहा गया था कि ये पंजाब के रास्ते दिल्ली में घुसने के फिराक में है। पंजाब पुलिस के इस अलर्ट के बाद सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी अभियान भी चला, लेकिन इनका कोई सुराग नहीं मिला।


लेखक के बारे में