हेमकुंड साहिब से लौटते समय घोड़े से गिरने से पंजाब की दो महिला तीर्थयात्री घायल

Ads

हेमकुंड साहिब से लौटते समय घोड़े से गिरने से पंजाब की दो महिला तीर्थयात्री घायल

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 11:07 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 11:07 PM IST

गोपेश्वर, 26 मई (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के बाद लौट रहीं पंजाब की दो महिला तीर्थयात्री घोड़े से गिरने के कारण घायल हो गयीं । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों तीर्थयात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए गोविंदघाट पहुंचाया गया है।

लुधियाना की रहने वाली तीर्थयात्री देविंदर कौर और कुलजिंदर कौर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद घोड़े पर सवार होकर घांघरिया से गोविंदघाट लौट रही थीं, इसी दौरान रामढुंगी के पास वे घोड़े से नीचे गिर गयीं और घायल हो गयीं ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बचाव दल मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद रामढुंगी से हैलीपैड तक पहुंचाया, वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट भेजा गया।

भाषा सं दीप्ति शोभना

शोभना