नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को वाजिद अली चौधरी को असम विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नेता और जय प्रकाश दास को उपनेता नियुक्त किया।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों नेताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
चौधरी धुबरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिरसिंग जरुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और दास लखीमपुर जिले के नोबोइचा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 126-सदस्यीय सदन में सिर्फ 19 सीटें मिली हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की।
भाषा हक सुरेश
सुरेश