Jaipur Road Accident News: ड्राइवर को आई मौत की झपकी, एक झटके में चले गई इतने लोगों की जान, भयावह नजारा देख उड़े सबके होश

Ads

Jaipur Road Accident News: अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 11:06 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 11:07 PM IST

Jaipur Road Accident News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के अलवर जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई मौत।
  • खड़े ट्रक से तेज रफ़्तार कार के टकराने से हुआ हादसा।

Jaipur Road Accident News: जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हादसा हदारहेड़ा गांव के पास बड़ोदामेव थाना क्षेत्र में हुआ। (Jaipur Road Accident News) अधिकारियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार पहले एक खंभे से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

Jaipur Road Accident News: थाना प्रभारी मोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि चारों व्यक्ति मध्य प्रदेश में खेती का काम पूरा करने के बाद पंजाब लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि चालक को झपकी आ गई थी, जिससे कार का नियंत्रण बिगड़ गया और हादसा हो गया। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, सेवक सिंह और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है, (Jaipur Road Accident News) जो पंजाब के फिरोजपुर जिले के निवासी थे। घायल संदीप सिंह को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज हो रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-