ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरायी मोटरसाइकिल : दो युवकों की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरायी मोटरसाइकिल : दो युवकों की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरायी मोटरसाइकिल : दो युवकों की मौत
Modified Date: August 10, 2026 / 12:59 pm IST
Published Date: August 10, 2026 12:59 pm IST

बाराबंकी (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे एक मोटरसाइकिल के रविवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने की घटना में उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फतेहपुर कस्बे के जोशी टोला निवासी शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (22), शक्तिमान जोशी (19) और सचिन जोशी (21) श्रावण मास के दूसरे सोमवार को एक ही मोटरसाइकिल से लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में दादनपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार तरीके से टकरा गयी।

सूत्रों के मुताबिक हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से शक्तिमान और हेमल की मौत हो गयी जबकि घायल सचिन जोशी का उपचार कराया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार एंबुलेंस पहुंचने में देर होने का आरोप लगाते हुए परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया और सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।

भाषा सं. सलीम

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में