यूडीएफ सरकार ने वीएस अच्युतानंदन के बेटे को आईएचआरडी के प्रभारी निदेशक के पद से हटाया

Ads

यूडीएफ सरकार ने वीएस अच्युतानंदन के बेटे को आईएचआरडी के प्रभारी निदेशक के पद से हटाया

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 09:45 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 09:45 PM IST

तिरुवनंतपुरम, सात जुलाई (भाषा) केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री वीएस अच्युतानंदन के बेटे वीए अरुण कुमार को मानव संसाधन विकास संस्थान (आईएचआरडी) के प्रभारी निदेशक पद से हटा दिया।

आईएचआरडी एक स्वायत्त शैक्षणिक संस्थान है, जो वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति के लिए समर्पित है।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने आईएचआरडी के तहत आने वाले कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पूंजर के प्राचार्य प्रोफेसर एमवी राजेश को अगले आदेश तक संस्थान का निदेशक नियुक्त किया है।

एक सरकारी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रोफेसर राजेश को अरुण की जगह निदेशक नियुक्त किया गया है, जो संस्थान के प्रभारी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे।

सूत्र ने कहा, “अब हमें इतने अहम पद के लिए एक योग्य व्यक्ति मिल गया है। प्रोफेसर राजेश इस पद को संभालने के लिए योग्य हैं, इसलिए अब प्रभारी निदेशक की जरूरत नहीं है।”

सूत्रों के मुताबिक, कुमार को तीन साल पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली तत्कालीन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार में आईएचआरडी का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया था।

शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि राजेश की नियुक्ति निर्धारित पात्रता मानदंडों को नजरअंदाज करके की गई थी।

हालांकि, मार्च में केरल उच्च न्यायालय ने संस्थान के प्रभारी निदेशक के तौर पर राजेश की नियुक्ति को चुनौती देने वाली एक रिट याचिका खारिज कर दी थी।

सूत्रों के अनुसार, यूडीएफ नेतृत्व ने राजेश को आईएचआरडी के प्रभारी निदेशक पद से हटाने का फैसला राजनीतिक स्तर पर लिया है।

भाषा पारुल माधव

माधव