गणतंत्र दिवस पर ‘उद्यमी लद्दाख’ की झांकी में पश्मीना, खानाबदोश लोगों का जन-जीवन दिखेगा
गणतंत्र दिवस पर ‘उद्यमी लद्दाख’ की झांकी में पश्मीना, खानाबदोश लोगों का जन-जीवन दिखेगा
लेह/जम्मू, 22 नवंबर (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अगले साल गणतंत्र दिवस की झांकी एक उद्यमी मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें विश्व प्रसिद्ध पश्मीना और खानाबदोश लोगों के जन-जीवन को दर्शाया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रशासन ने लद्दाख झांकी 2023 की अवधारणा, डिजाइन और निर्माण को लेकर सलाहकार के चयन के लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रशासन का इरादा नयी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति को लेकर लद्दाख की झांकी 2023 की अवधारणा, डिजाइन और निर्माण के लिए कंपनियों, कलाकारों और डिजाइनरों सहित सलाहकारों की सेवाएं लेना है।’’
उन्होंने कहा कि झांकी के डिजाइन में ‘उद्यमी लद्दाख’ भी दिखाया जाएगा, जिसमें विशिष्ट और विश्व प्रसिद्ध पश्मीना, खुबानी, सेब समेत हस्तशिल्प और हथकरघा को दर्शाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि झांकी की पृष्ठभूमि लद्दाख के नृत्य और संगीत की विशिष्ट भौगोलिक विशेषताओं और जातीय लोक रूपों को प्रदर्शित करेगी, जो झांकी के विषय के अनुरूप होगी।
भाषा आशीष माधव
माधव

Facebook


