दिल्ली हवाई अड्डे पर 14 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ पकड़ी गई युगांडा की महिला

दिल्ली हवाई अड्डे पर 14 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ पकड़ी गई युगांडा की महिला

दिल्ली हवाई अड्डे पर 14 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ पकड़ी गई युगांडा की महिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: December 22, 2021 1:03 am IST

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को देश में 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन की तस्करी के आरोप में युगांडा की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

यात्री को दुबई से आगमन के बाद रोका गया।

सीमाशुल्क विभाग ने एक बयान में कहा, ”उसके सामान की गहन तलाशी के बाद बैग के किनारों में छिपी कुछ सामग्री मिली। जांच में पता चला कि यह कुल 2.02 किलोग्राम हेरोइन है।”

बयान में कहा गया है कि हेरोइन को जब्त कर लिया गया है। जबकि यात्री को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 14.14 करोड़ है।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में