छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे बच्चे, तभी स्कूल में घुसी बेलगाम बोलेरो, 9 की मौत

Ads

छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे बच्चे, तभी स्कूल में घुसी बेलगाम बोलेरो, 9 की मौत

  •  
  • Publish Date - February 24, 2018 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

मौत कब कहां किस रूप में आ जाए, कोई नहीं जानता। शनिवार को ऐसा ही एक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार गाड़ी ने 9 स्कूली बच्चों की जान ले ली। इस हादसे में 10 अन्य बुरी तरह से घायल हैं, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जाती है। बताया जाता है कि चालक स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण गाड़ी एक स्कूल की इमारत में जा घुसी और वहां छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों को कुचल डाला। ये भीषण हादसा बिहार के मुज़फ्फरपुर जिले के अहियापुर इलाके में झपहा गांव में अब से थोड़ी देर पहले दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के कुछ ही देर बाद हुआ है।  


मुज़फ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार ने 9 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। सभी घायलों को स्थानीय श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की पूरी टीम घायलों के इलाज में जुटी है। चश्मदीदों के मुताबिक जिस वाहन से ये हादसा हुआ, वो बोलेरो है और हादसे के वक्त इसकी रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके कारण किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़ें- शादी के तोहफे ने दुल्हे की जान ली, दुल्हन की हालत गंभीर

इस बीच, बिहार सरकार ने हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन को घायलों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने मृतक बच्चों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पुलिस को बोलेरो ड्राइवर की पहचान कर उसकी फौरन गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24