Uniform Civil Code in Assam: ‘असम में पहली कैबिनेट मीटिंग में होगा UCC पर फैसला, हर घुसपैठियों को खदेड़ेंगे’.. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जमकर गरजे अमित शाह

Ads

अमित शाह ने असम में UCC लागू करने और घुसपैठियों को निकालने का वादा किया, चुनावी रैली में बड़ा बयान।

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 06:37 PM IST

Uniform Civil Code in Assam || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • असम में UCC लागू करने का वादा
  • घुसपैठियों को बाहर निकालने का ऐलान
  • अमित शाह का चुनावी रैली में बड़ा बयान

कछार: आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दिनों असम के दौरे पर है। (Uniform Civil Code in Assam) मंगलवार को हुई चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भरोसा जताया  कि, भाजपा असम में फिर से सरकार बनाएगी और राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में समान नागरिक संहिता लाने का निर्णय लिया जाएगा।

राहुल गांधी और ममता पर भी जोरदार प्रहार

असम में विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि राज्य में यूसीसी लागू होने के बाद किसी को भी चार बार शादी करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कछार में एक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया और कहा कि भाजपा देश से हर एक घुसपैठिए को बाहर निकाल देगी।

शाह ने कहा, “हम मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटा रहे हैं। ममता दीदी और राहुल बाबा का पेट दुख रहा है। राहुल बाबा, आप सीएए का विरोध करते थे, आप यहां आए शरणार्थी बंगाली भाइयों और बहनों को मतदान का अधिकार देने का विरोध करते थे, लेकिन अब आप घुसपैठियों का स्वागत क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे उनका वोट बैंक हैं। ममता बनर्जी चाहे रोएं, राहुल बाबा चाहे सीना पीटें, लेकिन भाजपा इस देश से हर एक घुसपैठिए को बाहर निकाल देगी”

सिलचर में दूसरा सचिवालय स्थापित करने का वादा

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद, हम असम के पहले मंत्रिमंडल में यूसीसी लाएंगे। यूसीसी का अर्थ है ‘सभी के लिए एक कानून’। (Uniform Civil Code in Assam) इसके बाद, पूरे असम में किसी को भी चार विवाह करने की अनुमति नहीं होगी।” अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए फिर से सत्ता में आता है, तो वह सिलचर में दूसरा सचिवालय स्थापित करेगा।

चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, असम में घुसपैठियों को हटाने के लिए भाजपा सरकार बनानी होगी। सिलचर में दूसरा सचिवालय स्थापित करने के लिए भाजपा सरकार बनानी होगी। वर्षों तक कांग्रेस ने असम को बर्बाद किया। 1950 से 2014 तक उन्होंने घुसपैठियों को आने दिया। उन्होंने बोडो और असमिया के बीच, और असमिया और बंगाली के बीच फूट डाली ताकि वे जीतते रहें। लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, इस क्षेत्र में शांति है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस गलियारे में हम घुसपैठियों को पूरी तरह रोक देंगे। पहले पांच वर्षों में हमने असम में घुसपैठ रोकी। अगले पांच वर्षों में हमने उनकी पहचान की। और तीसरे पांच वर्षों में हम उन्हें एक-एक करके खदेड़ देंगे।” शाह ने आगे बताया कि, “सिलचर में एनएच-306 के साथ 565 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला एलिवेटेड कॉरिडोर शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर यातायात की भीड़ को कम करेगा।”

जानें कब है असम में मतदान की तारीख

उन्होंने कहा, “हम पलायन रोकेंगे। हम घुसपैठियों को निकालेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक खत्म किया, फिर भी कांग्रेस ने इसका विरोध किया। अब हम समान नागरिक संहिता ला रहे हैं, और वे इसका भी विरोध कर रहे हैं। (Uniform Civil Code in Assam) आपको यह सरकार किसी को विधायक बनाने या हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि असम को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए बनानी है।” उन्होंने हैलाकांडी में एक रैली को भी संबोधित किया और फिर से सरकार बनाने के लिए लोगों का समर्थन मांगा। बता दें कि, असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका

ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई

वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा

ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

Q1. अमित शाह ने असम में UCC को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में UCC लागू करने का निर्णय लिया जाएगा।

Q2. घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया गया?

अमित शाह ने कहा कि भाजपा हर अवैध घुसपैठिए को देश से बाहर निकालेगी।

Q3. असम विधानसभा चुनाव 2026 कब होंगे?

असम में 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और 4 मई को परिणाम आएंगे।