केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन, चिराग बोले- 1 और सर्जरी संभव

Ads

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन, चिराग बोले- 1 और सर्जरी संभव

  •  
  • Publish Date - October 4, 2020 / 04:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान के दिल का ऑपरेशन हुआ है। उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को यह जानकारी दी।

पढ़ें- विवादित बयान पर मंत्री डहरिया ने का स्पष्टीकरण, कहा- गलत तरीके से प

राम विलास पासवान (74) पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं। वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं।

पढ़ें- श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लि. ने दी एम्बुलेंस,फायर ब्रिगेड की सौगात, उरला औद्योगिक क्षेत्र में 2…

चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले कई दिनों से पिता जी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कल (शनिवार) शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा।’’ इसके कारण चिराग पासवान को पार्टी की एक बैठक रद्द करनी पड़ी, ताकि वह अपने पिता के पास रह सकें।

पढ़ें- साइबर सेल को कामयाबी, हाईवे पर मोबाइल लूट को अंजाम देने वाले गैंग क

उन्होंने कहा, ‘‘ जरूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े। संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’’