हैकर ने इस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक कर लिख दिया- हैप्पी बर्थडे पूजा

Ads

हैकर ने इस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक कर लिख दिया- हैप्पी बर्थडे पूजा

  •  
  • Publish Date - May 22, 2018 / 09:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नई दिल्ली। देश की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट बीती रात 12 बजे किसी ने हैक कर ली। हैकर ने वेबसाइट हैक करने के बाद उसके फ्रंट पेज का रंग काला करते हुए उस पर हैप्पी बर्थडे पूजालिख दिया। इसके अलावा पेज पर नीचे लाल रंग से छोटे अक्षरों में ‘Your LOVE’ लिखा हुआ रनिंग मोड में था। साथ ही नीचे बाईं ओर सफेद रंग के अक्षरों में T3AM लिखा हुआ था। वेबसाइट काफी देर तक हैक रही। यह किसने किया इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है।

वेबसाइट के हैक होने की खबर सोशल मीडिया में तुरंत फैल गई। लोग तरह-तरह की और रोचक कमेंट्स करने लगे।  एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘अब पूरा जामिया जान गया है कि 22 मई को पूजा का जन्मदिन होता है। किसी टेक्निकल आशिक ने वेबसाइट हैक करके लिख दिया हैप्पी बर्थडे पूजा। इम्प्रेसिव। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जबरदस्त है ये.. आशिकी का नया मुकाम बनाया है इसने

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में रातभर दागे मोर्टार

 

इस मामले में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा, ‘इस मामले को हमारा आईटी डिपार्टमेंट देखेगा। उम्मीद है कि इस पूरे मामले को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा 

बता दें कि वेबसाइट हैक करने का यह पहला मामला नहीं है। इस पहले अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट की वेबसाईट हैक हो गई थी। इसी तरह बीते साल गृहमंत्रालय, रक्षा मंत्रालय के अलावा कानून और श्रम मंत्रालय के वेबसाइट को भी साइबर हमले से नहीं बचाया जा सका था।

वेब डेस्क, IBC24