उप्र: नाले की खुदाई के दौरान बिजली का खंभा गिरने से एक मजदूर की मौत

Ads

उप्र: नाले की खुदाई के दौरान बिजली का खंभा गिरने से एक मजदूर की मौत

  •  
  • Publish Date - April 15, 2022 / 11:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नोएडा (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में दनकौर थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में नाले के निर्माण के समय खुदाई के दौरान कथित तौर पर बिजली का खंभा एक मजदूर के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दनकौर थाने के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जुनेदपुर गांव में यमुना विकास प्राधिकरण की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मजूदर सावेज (21) बृहस्पतिवार शाम नाले में काम कर रहा था, जब खुदाई करते वक्त पास में लगा एक बिजली का खंभा उसके ऊपर आ गिरा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगर मृतक के परिजन इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

भाषा सं मनीषा निहारिका

निहारिका