घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Ads

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

  •  
  • Publish Date - October 28, 2020 / 01:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

चित्रकूट (उप्र), 28 अक्टूबर (भाषा) चित्रकूट जिले के पहाड़ी कस्बे में घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का एक मामला सामने आया है।

पहाड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार ने बुधवार को बताया कि पहाड़ी कस्बे में एक मकान में घुसकर एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने की घटना सोमवार 11 बजे रात की है। पीड़िता के पिता ने इस सिलसिले में मंगलवार को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई।

Read More News:  अदालत ने बांग्लादेशी नागरिक को जमानत देने से इनकार किया, अवैध रूप से भारत में रह रहा था आरोपी

कुमार ने मंगलवार को थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली पिछड़े वर्ग की 16 वर्षीय छात्रा सोमवार रात अपने मकान के अंदर बरामदे पर सो रही थी, तभी 22 वर्षीय पड़ोसी युवक अजय भारद्वाज चहारदीवारी फांदकर उसके मकान घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के चीखने की आवाज सुनकर मकान के अन्य कमरों में सो रहे परिजन बाहर आये, तो आरोपी युवक भाग गया।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब की बड़ी मनमानी, 6 महीनों से बंद कर दिया विधायक कॉलोनी का रास्ता, जनप्रतिनिधियों ने कहा- सरकार हस्तक्षेप कर खुलवाएं रास्ता

कुमार ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे उसके पिता ने आरोपी युवक अजय भारद्वाज (22) के खिलाफ दुष्कर्म (376), जान से मारने की धमकी देने (506) और यौन अपराधाओं से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धारा के तहत एक मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।