Reported By: Prakash Kumar Nag
,Keshkal Bribe ACB Raid Case || Image- IBC24 File
केशकाल: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। फरसगांव तहसील कार्यालय में ACB की टीम ने तहसीलदार के रीडर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। (Keshkal Bribe ACB Raid Case) आरोप है कि नामांतरण के एक प्रकरण में रीडर द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता पहले ही 35 हजार रुपये दे चुका था। तीसरी किश्त लेते ही ACB ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
केशकाल विधानसभा के फरसगांव तहसील कार्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। रिश्वत की राशि जब्त कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई है। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता बिस्सूलाल नेताम के अनुसार, नामांतरण प्रकरण में उसके पिता और बुआ का नाम दर्ज करने के एवज में रीडर द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। (Keshkal Bribe ACB Raid Case) बताया गया कि शिकायतकर्ता पहले ही दो किश्तों में 35 हजार रुपये दे चुका था मंगलवार को तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये देते समय ACB की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में फिलहाल किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। हालांकि, मामले की जांच जारी है और यदि विवेचना के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत
कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया
दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार
दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये