उप्र : करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Ads

उप्र : करंट लगने से व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - May 31, 2022 / 11:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नोएडा, 31 मई (भाषा)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र के करोल गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि करोल गांव में स्थित श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण चल रहा है और मृतक श्मशान घाट में सिंचाई का काम कर रहा था। वह जनरेटर बंद करने गया, तभी उसे करंट लग गया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार के मुताबिक, करोल गांव मे लोग आपसी सहयोग से श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं। सौंदर्यीकरण के लिए सिंचाई का काम चल रहा था और पानी चलाने के लिए जनरेटर लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि श्मशान घाट पर काम कर रहा मजदूर प्रेम सिंह (45) जरनेटर बंद करने के लिए गया, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया।

कुमार के अनुसार, गिरने के दौरान जरनेटर से निकले कटे हुए तार से उसका हाथ छू गया और करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि प्रेम सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

सं मनीषा पारुल

पारुल