बंगले में तोड़फोड़, अखिलेश यादव पर 10 लाख रुपए रिकवरी निकाल सकती है योगी सरकार

Ads

बंगले में तोड़फोड़, अखिलेश यादव पर 10 लाख रुपए रिकवरी निकाल सकती है योगी सरकार

  •  
  • Publish Date - August 2, 2018 / 08:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पूर्व में आवंटित सरकारी बंगले में तो तोड़फोड़ की जांच रिपोर्ट आ गई है। यूपी पीडब्ल्यूडी विभाग ने जांच के बाद राज्य संपत्ति विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है, जिसने इसे आगे मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि ये जांच रिपोर्ट 266 पेज की है। इसमें बतौर पूर्व सीएम अखिलेश को मिले सरकारी बंगले 4 विक्रमादित्य मार्ग में हुई तोड़फोड़ का आंकलन किउया गया है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स ने जांच के दौरान पाया है कि बंगले में करीब 10 लाख रुपए की टूट-फूट हुई है।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, भड़काऊ बयान देकर तनाव पैदा करने का आरोप

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली कराए गए थे। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने अपना बंगला राज्य संपत्ति विभाग के सुपुर्द किया था। इसके बाद जब खाली बंगले का विभाग ने आंकलन कराया था तब वहां टाइल्स से लेकर नलों की टोटियां तक गायब मिली थीं।

बंगले में हुई ये टूट-फूट राज्य में एक बड़ा मुद्दा बन गया था। इसे देखते हुए योगी सरकार ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर(बिल्डिंग) के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने जांच के बाद बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के अध्ययन के बाद सरकार रिकवरी नोटिस जारी कर सकती है।

वेब डेस्क, IBC24