पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 24 अप्रैल (भाषा) पीलीभीत जिले में रविवार को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई करने खेत गए दो सगे भाइयों की करंट लगने से मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बीसलपुर थाना क्षेत्र के ललौर गुजरानपुर गांव निवासी दो भाई राजेंद्र प्रसाद (54) तथा रामेश्वर दयाल (46) अपने खेत पर लगे ट्यूबवेल से रोज की तरह सिंचाई करने के लिए गए थे।
कुमार ने बताया कि इसी दौरान राजेंद्र ट्यूबवेल के पास लोहे की सरिया से पानी की नाली साफ करने लगे और सरिया ट्यूबवेल के तार में छू गई, जिससे राजेंद्र उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गये।
उन्होंने बताया कि राजेंद्र को तड़पता देख रामेश्वर उसे बचाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
भाषा सं सलीम शफीक
शफीक