उप्रः प्रयागराज के बहादुरगंज में मकान में लगी आग

Ads

उप्रः प्रयागराज के बहादुरगंज में मकान में लगी आग

  •  
  • Publish Date - November 11, 2023 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 11, 2023 / 12:27 PM IST

प्रयागराज, 11 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के बहादुरगंज इलाके में शनिवार सुबह एक मकान में आग लग गई, जिससे उसमें रह रहे तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं और मकान से तीन लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

पांडे ने कहा कि नीचे दुकान और ऊपर मकान होने के कारण ऊपर के कई कमरों में दुकान का सामान रखा होने से इमारत में लगी आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

भाषा

राजेंद्र पारुल

पारुल