उत्तराखंड : ग्रामीण के घर में तेंदुआ घुसा, बकरियों का शिकार किया

Ads

उत्तराखंड : ग्रामीण के घर में तेंदुआ घुसा, बकरियों का शिकार किया

  •  
  • Publish Date - July 10, 2022 / 12:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी टिहरी (उत्तराखंड), नौ जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के नयी टिहरी के एक गांव में शनिवार तड़के एक तेंदुआ एक ग्रामीण के घर में घुस गया और उसकी तीन बकरियों को मार डाला।

घटना टिहरी जिले के चंबा प्रखंड के खंड गांव की है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने कहा कि नींद खुलने पर जब मकान मालिक उस कमरे में गया जहां उसने अपनी बकरियां रखी थीं, तो वहां उसने तीन बकरियों को मृत पाया। वह कमरे के अंदर एक कोने में तेंदुए को छिपा देखकर चौंक गया। वह कमरे से बाहर भागा, बाहर से दरवाजा बंद किया और अधिकारियों को सूचित किया।

पांच घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मी तेंदुए को काबू में कर सके और पिंजरे में बंद किया। डिमरी ने कहा कि तेंदुआ बूढ़ा प्रतीत हो रहा था और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए रानीचौरी ले जाया जा रहा है।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष