उत्तराखंड: अल्मोड़ा में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत
ऋषिकेश, एक अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत मोहान रेंज में बुधवार को बाघ के हमले में एक व्यक्ति को मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कुमाऊं दक्षिण के वन संरक्षक चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि तड़म ग्राम सभा के रहने वाले 60 वर्षीय खीम सिंह जंगल में घास लेने गए थे और उनके न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने मोहान रेंज में संपर्क किया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद वनकर्मी जंगल में खीम सिंह को ढूंढ़ने निकले, जहां पहले उन्हें खून से सने कपड़े मिले और फिर थोड़ी दूर पर उन्हें सिंह का शव भी मिल गया।
जोशी ने बताया कि जंगल में घटनास्थल के पास बाघ की खोज के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं और ड्रोन से उसकी तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सिंह के परिजनों को मुआवजे देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
भाषा सं दीप्ति जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


