अटलजी को श्रद्धांजलि देने का विरोध करने वाले AIMIM के पार्षद को एक साल जेल

अटलजी को श्रद्धांजलि देने का विरोध करने वाले AIMIM के पार्षद को एक साल जेल

अटलजी को श्रद्धांजलि देने का विरोध करने वाले AIMIM के पार्षद को एक साल जेल
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 23, 2018 10:55 am IST

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नगर निगम की बैठक में अटलजी के श्रद्धांजलि सभा का विरोध करने वाले पार्षद मतीन राशिद को एक साल की कैद की सजा सुनाई गई है। मतीन औवेसी के पार्टी AIMIM का पार्षद है। राशिद ने नगर निगम की बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी के श्रद्धांजलि सभा के प्रस्ताव का विरोध किया था। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने मतीन की जमकर पिटाई की थी। जिसके बाद को मतीन को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

पढ़ें- जिंदा है आतंक का आका बगदादी, ऑडियो संदेश जारी कर आतंकियों को एक जुट रहने की अपील

मतीन ने स्वीकार किया था कि उसने श्रद्धांजलि सभा का विरोध किया था। वो अपना विरोध लोकतांत्रित तरीके से अपने कर रहा था। लेकिन बीजेपी पार्षदों ने उसके साथ मारपीट की। पिटाई से नाराज मतीन राशिद भाजपा पार्षदों की गिरफ्तारी की मांग की थी। गिरफ्तार पार्षद मतीन को मंगलवार जमानत मिल गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सिटी चौक पुलिस स्टेशन की एक टीम हरसुल जेल पहुंची। यहां पर राशिद को पुलिस कस्टडी में रखा गया था। इसके बाद राशिद को एक साल की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

पढ़ें- पुलिस को बड़ी सफलता, 47 लाख के इनामी माओवादी नेता पहाड़ सिंह ने किया सरेंडर

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मतीन के खिलाफ जिस तरह के आरोप दर्ज हैं उस पर एक साल की कैद का प्रावधान है। मतीन पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। मतीन ने राष्ट्रगान गाने का भी विरोध किया था। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में