Vande Mataram Controversy Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम गाने से रोका? कांग्रेस मुख्यालय से वायरल हुआ स्वतंत्रता दिवस का वीडियो, भाजपा नेताओं ने लिया आड़े हाथों
Vande Mataram Controversy Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम गाने से रोका? कांग्रेस मुख्यालय से वायरल हुआ स्वतंत्रता दिवस का वीडियो, भाजपा नेताओं ने लिया आड़े हाथों

Vande Mataram Controversy Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम गाने से रोका? कांग्रेस मुख्यालय से वायरल हुआ स्वतंत्रता दिवस का वीडियो, भाजपा नेताओं ने लिया आड़े हाथों / Image: AI Generated
- वंदे मातरम् गायन के दौरान सोनिया गांधी, खरगे और राहुल गांधी के बातचीत करने का वीडियो वायरल
- बीजेपी नेताओं ने वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा
- राष्ट्रीय गीत के प्रति अनादर का आरोप
नई दिल्ली: Vande Mataram Controversy Sonia Gandhi 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में तिरंगे को सलामी दी गई। इस मौके पर राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' गाया गया। लेकिन राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' गायन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को बातचीत करते देख विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस मुख्यालय का वीडियो सामने आने के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, अब एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा को बैठे-बिठाए एक मुद्दा दे दिया है। भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की जमकर आलोचना करते हुए माफी मांगने की मांग की है।
#WATCH | Delhi: The full Vande Mataram, was played at 80th Independence Day celebrations held at Congress headquarters today
Congress President Mallikarjun Kharge, CPP chairperson Sonia Gandhi and LoP Lok Sabha Rahul Gandhi and others were present on the occassion pic.twitter.com/BOkL9lbvMQ
— ANI (@ANI) August 15, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे-सोनिया गांधी का वीडियो वायरल
Vande Mataram Controversy Sonia Gandhi भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् को रोकने के लिए कहने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता ने X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब वंदे मातरम गाया जा रहा था, तो सोनिया गांधी कथित तौर पर इतनी नाराज़ हो गईं कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे रोकने के लिए कहा। आरपी सिंह ने सोनिया गांधी से सवाल किया है कि वंदे मातरम् से उन्हें इतनी नफरत क्यों है?
वंदे मातरम से इतनी चिढ़ क्यों? मनोज तिवारी
कांग्रेस के वंदे मातरम विवाद पर मनोज तिवारी ने कहा, 'कल कांग्रेस ने देश और दुनिया को अपना असली स्वरूप दिखा दिया है। उन्हें वंदे मातरम से इतनी चिढ़ है। कल जैसे ही पूर्ण वंदे मातरम् चला तो आपने देखा कि सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कितना परेशान हो गए।'
'वंदे मातरम' के प्रति कांग्रेस का अनादर दिखाता है: सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत के इतिहास के इस महत्वपूर्ण क्षण में कांग्रेस मुख्यालय में दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखने को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रीय गीत के दौरान गंभीरता से खड़े नहीं थे, बल्कि आपस में बातचीत कर रहे थे और किसी को बुला रहे थे। यह 'वंदे मातरम' के प्रति कांग्रेस का अनादर दिखाता है।
उन्होंने कहा, 'यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक 'वंदे मातरम' के पूर्ण संस्करण को स्वीकार नहीं किया है। हम कांग्रेस नेतृत्व के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। उनसे माफी तथा स्पष्टीकरण की मांग करते हैं।' भाजपा नेता ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस माफी नहीं मांगती है, तो इससे संविधान, राष्ट्र और देशभक्ति के प्रति उसकी वास्तविक सोच सामने आएगी। कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान भी सवालों के घेरे में है।
वंदे मातरम से उनके वोट बैंक को नुकसान होगा: रविशंकर प्रसाद
कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने हमेशा वंदे मातरम बिल का विरोध किया है। यही कांग्रेस की सच्चाई है। वे जानते हैं कि वंदे मातरम से उनके वोट बैंक को नुकसान होगा, इसीलिए वे ऐसा सब करते हैं।"
#WATCH | Patna, Bihar | On controversy over Vande Mataram recitation at Congress HQ and senior leaders Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, and Rahul Gandhi's reaction, BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "It is unfortunate. I condemn this. They have always opposed the Vande Mataram… pic.twitter.com/xSXOqo3VrM
— ANI (@ANI) August 16, 2026
ये भी पढ़ें
- Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी, सीएम साय और योगी ने दी श्रद्धांजलि, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बातें
- Post Office Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये धांसू स्कीम बना सकती है आपको लखपति, केवल ब्याज से ही घर बैठे होगी 2 लाख तक की कमाई
- Ajay Chandrakar Flag Hoisting Video Viral: क्या विधायक अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया भाजपा का झंडा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् गायन का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बातचीत करते नजर आने पर बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाए।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Vande Mataram Controversy Sonia Gandhi: Did Sonia Gandhi stop party workers from singing Vande Mataram?

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm