Post Office Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये धांसू स्कीम बना सकती है आपको लखपति, केवल ब्याज से ही घर बैठे होगी 2 लाख तक की कमाई
Post Office Saving Scheme: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की सरकारी बचत योजनाएं आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इन स्कीम्स …

(Post Office Saving Scheme/ Image Credit: AI-generated)
- ₹1,000 से शुरू करें निवेश
- 5 साल पर 7.5% ब्याज
- ₹4.5 लाख पर ₹2 लाख+ ब्याज
Post Office Saving Scheme: अगर आप अपना पैसा ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी मिले। तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Scheme) एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इन योजनाओं में निवेश पर सरकार खुद सुरक्षा की गारंटी देती है। ऐसी ही योजना है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम, जिसमें एकमुश्त रकम जमा करके आप तय अवधि तक ब्याज कमाया जा सकता है। सही रकम और अवधि चुनने पर निवेशक केवल ब्याज के जरिए ही 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकता है।
1 से 5 साल तक निवेश का विकल्प
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Saving Scheme) में निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार 1 साल, 2 साल, 3 साल या 5 साल के लिए पैसा जमा कर सकता है। अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दर भी अलग है। 1 साल की अवधि पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल पर 7 प्रतिशत, 3 साल पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की अवधि पर 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यानी लंबी अवधि चुनने पर ब्याज से होने वाली कमाई बढ़ जाती है।
सिर्फ 1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश की शुरुआत केवल 1,000 रुपये से की जा सकती है। निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं है। इसके अलावा निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकता है। पांच साल वाले टाइम डिपॉजिट में आयकर कानून की धारा 80C के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार टैक्स लाभ भी मिल सकता है।
4.5 लाख रुपये निवेश पर 2 लाख रुपये से ज्यादा ब्याज
अगर कोई निवेशक 5 साल के लिए 4.5 लाख रुपये टाइम डिपॉजिट (Post Office Saving Scheme) में लगाता है और 7.5 प्रतिशत की दर लागू होती है तो मैच्योरिटी पर करीब 6,52,477 रुपये मिल सकते हैं। इसमें लगभग 2,02,477 रुपये ब्याज होगा। यानी शुरुआती रकम के अलावा सिर्फ ब्याज से ही 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है।
3 साल में 2 लाख रुपये ब्याज के लिए कितना निवेश?
अगर लक्ष्य सिर्फ 3 साल में करीब 2 लाख रुपये ब्याज कमाना है तो निवेश की रकम ज्यादा रखनी होगी। दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक, 3 साल के लिए 10 लाख रुपये जमा करने पर 7.1 प्रतिशत की दर से करीब 2,35,075 रुपये ब्याज मिल सकता है। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब 12,35,075 रुपये हो जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Dividend Stock: एक शेयर और जेब में 500 रुपये आना पक्का! कंपनी ने खोला डिविडेंड का खजाना, इस दिन है रिकॉर्ड डेट
- Today Live Breaking News and Updates 16 August 2026: 8वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी ने अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि, कहा- देश की सेवा में समर्पित कर दिया अपना जीवन
- Ajay Chandrakar Flag Hoisting Video Viral: क्या विधायक अजय चंद्राकर ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया भाजपा का झंडा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इसमें 1, 2, 3 और 5 साल के लिए निवेश का विकल्प मिलता है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Post Office Savings Scheme: This fantastic Post Office scheme can make you a 'lakhpati'; earn up to ₹2 lakh solely from interest, right from the comfort of your home.
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm