राजस्थान में एसआईआर के तहत 88 प्रतिशत मतदाताओं की सत्यापन पूरा

राजस्थान में एसआईआर के तहत 88 प्रतिशत मतदाताओं की सत्यापन पूरा

राजस्थान में एसआईआर के तहत 88 प्रतिशत मतदाताओं की सत्यापन पूरा
Modified Date: November 29, 2025 / 08:51 pm IST
Published Date: November 29, 2025 8:51 pm IST

जयपुर, 29 नवंबर (भाषा) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत राजस्थान में 88 फीसदी मतदाताओं का सत्यापन पूरी हो चुका है और 18,000 से अधिक बूथ एवं चार विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवीन महाजन ने बताया कि पिछले 11 दिन में सत्यापन 70 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 88 फीसदी हो चुका है।

उनके मुताबिक, इस प्रकार प्रदेश के लगभग 88 प्रतिशत मतदाताओं को अब किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल पांच करोड़ 46 लाख 56,215 गणना प्रपत्रों में से पांच करोड़ नौ लाख से अधिक प्रपत्र ईसीआई-नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

महाजन ने कहा कि निर्धारित अवधि से पांच दिन पहले ही 94 प्रतिशत प्रपत्रों को अपलोड कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 18,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ पर 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने में बाड़मेर जिला अव्वल है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे यथासंभव सत्यापन करके अपना गणना प्रपत्र जमा कराएं और अगर किसी कारणवश सत्यापन ना भी हो पा रहा है तो भी अपना गणना प्रपत्र आवश्यक रूप से जमा कराएं।

अधिकारी ने बताया कि गणना प्रपत्र जमा कराने वाले मतदाताओं के नाम ही नौ दिसंबर को जारी होने वाली मसौदा मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में