नीट अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एसएफआई, डीवाईएफआई सदस्यों की गिरफ्तारी निदंनीय: उदयनिधि
नीट अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एसएफआई, डीवाईएफआई सदस्यों की गिरफ्तारी निदंनीय: उदयनिधि
चेन्नई, 22 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने नीट में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राज्य भर में प्रदर्शन कर रहे ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) और ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) सदस्यों की गिरफ्तारी की निंदा की है।
द्रमुक नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं नीट परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर और मदुरै के तमुक्कम इलाकों में प्रदर्शन कर रहे एसएफआई और डीवाईएफआई सदस्यों को पुलिस बल का इस्तेमाल करके जबरदस्ती गिरफ्तार करने के लिए सरकार की कड़ी निंदा करता हूं। कॉजपा के नेतृत्व में दिल्ली में संघर्ष कर रहे युवाओं के समर्थन में तमिलनाडु में विरोध कर रहे लोगों की गिरफ्तारी से नीट मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी का दोहरा रवैया साफ जाहिर होता है।’’
गिरफ्तार लोगों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए उदयनिधि ने कहा कि राज्य सरकार को तुरंत इस दमन को रोकना चाहिए।
उन्होंने नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में शांतिपूर्ण ढंग से मार्च कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समर्थकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की भी निंदा की।
भाषा शफीक सिम्मी
सिम्मी

Facebook


