पिनराई विजयन ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की निंदा की

पिनराई विजयन ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की निंदा की

पिनराई विजयन ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की निंदा की
Modified Date: July 22, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: July 22, 2026 11:21 am IST

तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई (भाषा) केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की बुधवार को कड़ी निंदा की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग की।

विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है और उसे जनता का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में वामपंथी छात्र संगठनों ने कॉजपा (कॉकरोच जनता पार्टी) समर्थकों और शिक्षा कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा कई सप्ताह पहले शुरू किए गए इस आंदोलन का समर्थन किया था और उसमें शामिल भी हुए थे।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस समेत विभिन्न अन्य विपक्षी राजनीतिक दल और सांसद इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

विजयन ने आरोप लगाया कि विपक्षी राजनीतिक दलों और नेताओं समेत प्रदर्शनकारियों ने जब नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, तो केंद्र सरकार बल प्रयोग कर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।

विजयन ने अपनी पोस्ट में कहा, “केंद्र सरकार जितना अधिक इस विरोध-प्रदर्शन को दबाने की कोशिश करेगी, प्रदर्शन को उतना ही अधिक जनसमर्थन मिलेगा।”

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में