तिरुवनंतपुरम, 23 सितंबर (भाषा) प्रसिद्ध सांस्कृतिक संयोजक, नाटककार और संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सूर्य कृष्णमूर्ति का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निमोनिया और अन्य बीमारियों के इलाज के दौरान निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 78 वर्ष के थे।
लगभग पांच दशकों तक सांस्कृतिक समूह ‘सूर्य’ का नेतृत्व करने वाले कृष्णमूर्ति सूर्य महोत्सव के संस्थापक थे, जो भारत के सबसे लंबे समय से चल रहे सांस्कृतिक उत्सवों में से एक है।
तिरुवनंतपुरम में 1977 में शुरू हुए सूर्य महोत्सव ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई और कई देशों के कलाकारों और प्रस्तुतकर्ताओं को केरलम लेकर आया।
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक कृष्णमूर्ति ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी. जे. अब्दुल कलाम के साथ काम किया था।
उन्होंने केरल राज्य फिल्म विकास निगम के निदेशक के रूप में भी तीन बार कार्य किया और संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे।
मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन, गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और माकपा नेता एम.वी. गोविंदन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
सतीशन ने कृष्णमूर्ति को एक “बहुआयामी प्रतिभा” बताया, जिन्होंने केरल के सांस्कृतिक मानचित्र को विश्व मंच पर स्थापित किया था।
सतीशन ने कहा, “उनका जीवन विज्ञान और कला का एक दुर्लभ और सुंदर संयोजन था।”
भाषा प्रशांत पवनेश
पवनेश